
रिपोट निशांत तिवारी
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे जहाँ वह स्थानीय स्तर पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पटवारी सुबह ट्रेन से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
पटवारी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को एसआईआर को लेकर पत्र लिखा है अपने बयान में उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के सचिव और मुख्य सचिव दोनों ने यह स्वीकार किया है कि प्रदेश में प्रत्येक जिले में कलेक्टर भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार में 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार हो रहा है और इसे खुद सरकार के शीर्ष अधिकारी स्वीकार कर रहे हैं।
पटवारी ने आगे कहा कि यह जानकारी न सिर्फ पीएमओ तक पहुंच चुकी है बल्कि मुख्यमंत्री को भी इसकी पूरी जानकारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर की पोस्टिंग पैसों के आधार पर होती है और इसी कारण भ्रष्टाचार हर स्तर पर प्रभाव डाल रहा है इसका नुकसान किसानों गरीबों और आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है।
पटवारी ने कहा कि जब स्वयं मुख्य सचिव भ्रष्टाचार स्वीकार कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विषय को प्रमुखता से उठाएगी और जनता के सामने लाएगी।

