दतिया कलेक्टर के नाम से फ्राड ने बनाई फर्जी सोशल मीडिया आईडी लोगों से पैसों की मांग

दतिया। दतिया जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के नाम से अज्ञात फ्रॉड द्वारा फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मोबाइल नंबर +84564948095 का उपयोग कर व्हाट्सएप्प और फेसबुक पर कलेक्टर के नाम व फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी आईडी बनाई है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से कलेक्टर के नाम पर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने आम नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि वे किसी भी प्रकार के लेन–देन से बचें। साथ ही ऐसी किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को देने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर फ्रॉड करने वाले लोग लगातार अधिकारियों की आईडी हैक कर या उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। दतिया जिला मुख्यालय से सामने आया यह मामला इसका ताजा उदाहरण है, जिसमें जिला कलेक्टर को निशाना बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *