

रिपोट निशांत तिवारी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सपरिवार दतिया पहुंचीं। दतिया आगमन पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता श्री पीताम्बरा पीठ पहुंचीं जहां उन्होंने लगभग 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में मौजूद पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा सम्पन्न कराई गई।
पीताम्बरा पीठ दर्शन के बाद मुख्यमंत्री वन खंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं और भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। दतिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का मंदिरों में दर्शन का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था।
दौरे के दौरान मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा
जय माई की। माई सबका भला करेगी। माई का आशीर्वाद हम सब पर यूं ही बना रहे


