परासिया के भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय का भाजपा से निष्कासन

   जुन्नारदेव से  डी टीवी के लिए आशीष चौरसिया के साथ तरुण बत्रा की रिपोट

परासिया/जुन्नारदेव
शनिवार शाम को एक तेजी से बदले घटनाक्रम के चलते परासिया जिले की कोयला आंचल की नगर पालिका परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय को भाजपा ने अब से कुछ ही देर पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष शेसराव यादव ने एक पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर परासिया के नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किए जाने का पत्र जारी किया है इस पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि उन्हें की पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता की शिकायतों के तहत उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। इसी कड़ी में यह माना जा रहा है कि छिंदवाड़ा जिले की कोयला आंचल से और एक या दो नगर पालिका अध्यक्ष की रवानगी को तय माना जा रहा है हो सकता है इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी बहुत जल्द निर्णय ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *