ग्वालियर को मिलेगी नई पहचान ग्रीन एक्सप्रेस लाइन और वेस्टर्न बायपास से विकास को रफ्तार सांसद भारत सिंह कुशवाहा

Ripot NISHANT TIWARI

ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सहित पूरे देश में तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्वालियर को नई पहचान देने वाली ग्रीन एक्सप्रेस लाइन और वेस्टर्न बायपास को स्वीकृति मिल चुकी है जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर के लिए ग्रीन एक्सप्रेस लाइन को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है वहीं वेस्टर्न बायपास परियोजना भी शहर के यातायात और कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।
सांसद कुशवाहा के अनुसार इन परियोजनाओं के शुरू होने से ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल ट्रैफिक का दबाव कम होगा बल्कि औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *