ग्वालियर वार्ड 18 में वार्ड वासियों की परेशानी टूटी सड़क और अधूरी लाइन से लोग त्रस्त

रिपोट = निशांत तिवारी

ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 में क्षेत्र के रहवासी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क खुदाई के बाद मरम्मत नहीं की गई जिससे गली में जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। वहीं पानी की लाइन भी अधूरी होने से गर्मी में परेशानी बढ़ गई है।

वार्ड क्रमांक 18 के वार्ड वासियों ने पार्षद रेखा त्रिपाठी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। रहवासियों का कहना है कि सीवर लाइन के नाम पर गली में गड्ढे खोद दिए गए लेकिन लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई। खराब सड़क और गहरे गड्ढों से आए दिन हादसे का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक अमृत योजना के तहत करीब तीन साल पहले क्षेत्र में पाइपलाइन डाली गई थी लेकिन कई गलियों में लाइन अधूरी छोड़ दी गई। इससे क्षेत्र में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
गली में बड़े-बड़े गड्ढे हैं कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार पार्षद से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पानी की लाइन भी पूरी नहीं डाली गई है जिससे काफी परेशानी हो रही है।
रहवासियों का आरोप है कि शिकायत करने पर पार्षद द्वारा टालमटोल किया जाता है और क्षेत्र का निरीक्षण करने भी नहीं पहुंच ती हैं वहीं स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि वार्ड की पार्षद का क्षेत्र में हॉस्टल संचालित है जिस पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की भी चर्चा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
अब देखना होगा कि वार्ड 18 के वार्ड वासियों की समस्याओं पर नगर निगम प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और क्षेत्र की टूटी सड़क अधूरी लाइन और पानी की समस्या का समाधान कब तक होता

पार्ट 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *