
Gwalior Ripot nishant Tiwari
ग्वालियर – डबरा में होने वाली ऐतिहासिक नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों का जायजा आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से लिया। डबरा में नवग्रह पीठ परिसर व आसपास की व्यवस्थाओं को लेकर जिले की कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कथा स्थल पार्किंग की व्यवस्था श्रद्धालुओं के रूट प्लान से जुड़े रोड मैप को विस्तार से समझा और आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान हेलीपैड की तैयारियों को भी परखा गया जहाँ वीवीआईपी और वीआईपी आगमन की संभावना है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आयोजन समिति को सीसीटीवी कैमरों के समुचित प्रबंधन और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। वही नगर पालिका को शहर की सड़कों के पेचवर्क डिवाइडरों की पेंटिंग सहित स्वच्छता पर फोकस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सीएमओ साक्षी वाजपेई को कार्यों की समय सीमा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बिओ – आपको बता दें कि डबरा में एशिया का सबसे बड़ा नवग्रह मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। लगभग 12 एकड़ भूमि में निर्मित इस भव्य मंदिर में नौ ग्रह अपनी पत्नियों के साथ विराजमान हैं। इस मंदिर का निर्माण प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की पहल पर किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा का महाआयोजन 10 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा जिसमें भव्य कलश यात्रा के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन शामिल रहेंगे। इस दौरान संत प्रदीप मिश्रा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और डॉ. कुमार विश्वास अलग-अलग दिनों में कथा एवं प्रवचन करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित देश प्रदेश के कई वीवीआईपी और वीआईपी के आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के डबरा पहुंचने का अनुमान है जिसके चलते प्रशासन की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। यातायात सुरक्षा पार्किंग पेयजल और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी व्यापक प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आयोजन सुचारू सुरक्षित और व्यवस्थाओं के साथ सम्पन्न हो सके

