विकास खण्ड रामा में ब्लॉक स्तरीय आंगनवाड़ी बच्चों का ’विद्यारंभ’ समारोह का आयोजन

विकास खण्ड रामा में ब्लॉक स्तरीय आंगनवाड़ी बच्चों का ’विद्यारंभ’ समारोह का आयोजन किया गया, आज दिनांक 24.03.2026 मंगलवार को आंगनवाड़ी अच्चों को प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है, मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को ’’विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’’ प्रदान कर उन्हे औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा । परियोजना रामा की समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 24 मार्च को आयोजित होने वाले बाल चौपाल (म्ब्ब्म् क्ंल) के अवसर पर समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में एक साथ समारोहपूर्वक प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत रामा के समीप कमला कालोनी पर किया गया, कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह पहल केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप की जा रहीं है, जिसके अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत 5-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र देकर उनके शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरूआत को मान्यता दी जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अनौपचारिक शिक्षा से औपचारिक विद्यालयी प्रणाली में सुगम संक्रमण को सुनिश्चित करना, परिवार और समूदाय को शाला पूर्व शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आंगनवाडी केन्द्रों को प्रारंभिक शिक्षा के सशक्त केन्द्र के रूप में स्थापित करना है । कार्यक्रम में जनपद सीईओं वर्षा सोलंकी, परियोजना अधिकारी श्री कालुसिंह बघेल, पर्यवेक्षक श्रीमती किरण भाबर एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं । इससे बच्चों का स्कूल से जुडाव मजबूत होगा और भविष्य में ड्रॉपआउट दर कम करने में भी मदद मिलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *