

आगामी होली पर्व को देखते हुए ग्वालियर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी अलर्ट मोड पर है इसी क्रम में जीआरपी थाना बीजी की थाना प्रभारी दीपशिखा तोमर ने अपने स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों लावारिस सामान और प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों की गहन जांच की गई। यात्रियों के बैग एवं सामान की तलाशी ली गई तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
थाना प्रभारी दीपिका सिंह ने बताया कि होली जैसे बड़े त्योहार पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है, ऐसे में सुरक्षा के मद्देनज़र विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत जीआरपी अथवा रेलवे पुलिस को दें।



