दतिया में संत सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी का आगमन मां पीतांबरा और वनखंडेश्वर में पूजा के बाद केदारनाथ रवाना

दतिया में आज कांची कामकोटि शंकराचार्य के कृपापात्र शिष्य श्रीचक्र महामेरू पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीश्री सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी जी महाराज का आगमन हुआ। उनके दतिया पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।
महास्वामी जी ने सबसे पहले प्रसिद्ध मां पीतांबरा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
कार्यक्रम में श्रीराम सेना (RSS) के संरक्षक के रूप में उनकी उपस्थिति भी विशेष रही। वहीं सिद्ध शरण पाठक सिरौल वाले महाराज ने महास्वामी जी की अगवानी करते हुए उनका भव्य स्वागत किया।
दतिया प्रवास के पश्चात महास्वामी जी उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए जहां वे आगे की धार्मिक यात्रा और पूजा अनुष्ठान में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *